top of page

भीम युवा संगठन भारत के मूलनिवासियों (SC, ST, OBC और आदिवासियों) के लिए बनाई गई एक वेबसाइट है। भीम युवा संगठन का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी मूलनिवासी समाज के लोगों को जाति, धर्म और पंथ पर विचार किए बिना, भारत का 

सही इतिहास बताना और ब्राह्मणवाद का असली चेहरा सामने लाना है और देश के सभी मूलनिवासियों तक डॉ. भीम राव अम्बेडकर का मानवतावादी सन्देश पहुँचाना है। ताकि देश के मूलनिवासियों को ब्राह्मणों, क्षत्रियों और वैश्यों की गुलामी से मुक्त करवाया जा सके। देश में हजारों सालों से स्थापित अमानवीय जाति व्यवस्था और धर्म व्यवस्था को समाप्त कर के न्याय, बंधुत्व और स्वतंत्रता का शासन स्थापित हो सके। धर्म और जाति के आधार पर होने वाले मूलनिवासियों के शोषण को रोका जा सके और धर्म और जाति के आधार पर मानव के हाथों मानव शोषण भी समाप्त किया जा सके।

डॉ. भीमराव राम अंबेडकर (Dr. Bhim Rao Ambedkar) एक दलित राजनीतिक नेता और भारतीय संविधान (Indian Constitution) के मुख्य शिल्पकार के तौर पर पहचाना जाता है डॉ भीमराव आंबेडकर जी को डा. बाबा साहब कहकर भी पुकारा जाता था आइये जानते हैं डा. भीम राव अम्बेडकर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी - Important Information about Dr Bhim Rao Ambedkar in Hindi

  1. डॉ. भीमराव राम अंबेडकर (Dr. Bhim Rao Ambedkar) जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक छोटे से गांव में महार जाति में हुआ था 

  2. इनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई मुरबादकर था

  3. डॉ. भीमराव राम अंबेडकर (Dr. Bhim Rao Ambedkar) अपने पिता-माता की 14 वीं व अंतिम संतान थे

  4. इनके पिता भारतीय सेना की मऊ छावनी में कार्यरत थे

  5. अंबेडकर जी ने सन 1907 में मैट्रिकुलेशन पास की और उसके बाद वे बड़ौदा महाराज की आर्थिक सहायता से एलिफिन्सटन कॉलेज से 1912 में ग्रेजुएट हुए

  6. उन्होंने अमेरिका के कोलम्बिया विश्वविद्यालय से सन 1915 में अर्थशास्त्र से एम.ए. किया

  7. इसके बाद प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री सेलिगमैन के मार्गदर्शन में अम्बेडकर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से 1917 में पी एच. डी. की उपाधी प्राप्त कर ली

  8. भीमराव अंबेडकर विदेश जाकर अर्थशास्त्र डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने वाले पहले भारतीय थे

  9. भीमराव अम्बेडकर जी को लगभग 9 भाषाओं को ज्ञान था 

  10. भारत आने के बाद अंबेडकर जी 1926 में बम्बई की विधान सभा के सदस्य नामित किए गए

  11. अम्बेडकर जी आजाद भारत के पहले कानून मंत्री थे

  12. भारत के संविधान के निर्माण में अंबेडकर जी प्रमुख भूमिका थी

  13. भारतीय संविधान का मुख्य निर्माता उन्हीं को माना जाता है

  14. अंग्रेज़ी में उनकी रचनावली 'डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर राइटिंग्स एंड स्पीचेज' नाम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रकाशित की गई है

  15. हिन्दी में उनकी रचनावली 'बाबा साहब डॉक्टर आम्बेडकर सम्पूर्ण वाङ्मय' के नाम से भारत सरकार द्वारा प्रकाशित की गई है

  16. डॉ. अंबेडकर को भारतीय बौद्ध भिक्षुओं ने बोधिसत्व की उपाधि प्रदान की थी

  17. 6 दिसंबर 1956 को मधुमेह से पीड़ित होन के कारण अंबेडकर जी की मृत्यु हो गई

  18. डॉ भीम राव अंबेडकर जी को वर्ष 1990 में भारत के सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न (Bharat Ratna) से सम्‍मानित किया गया था

  19. डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी को ‘समानता का प्रतीक’ कहा जाता है

  20. डॉ. अम्बेडकर ही एक मात्र भारतीय हैं जिनकी portrait लन्दन संग्रहालय में कार्ल मार्क्स के साथ लगी हुई है

  21. अंबेडकर जी अकेले एेेेेसे व्‍यक्ति थे जिन्‍होने अंग्रेजों के द्वारा बुलाये गये तीनों गोलमेज सम्‍मेलन मेें भाग लिया

Tag- Biography, Profile of Dr. Bhimrao Ambedkar in Hindi, Br Ambedkar Biography in Hindi, Dr. Bhimrao Ambedkar life history, Unknown facts about B. R. Ambedkar, interesting facts about dr b r ambedkar, important information about dr bhim rao ambedkar

Contact No.+918948151721

                © 2017 by bheem mision.

Proudly created with bheemyuvasangathan.Wix.com

Copyright 2017 Bheem Mision ! Created By                      DEEP CHAND

  • White Google+ Icon
  • Twitter Clean
  • White Facebook Icon

Counter

bottom of page